करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सागर में भव्य स्वागत, शहर में निकली वाहन रैली, गौर मूर्ति एवं महराज छत्रसाल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


 सागर/ बुधवार को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर का सागर में जगह जगह स्वागत किया गया। सुबह 11 बजे ग्राम भापेल से शेरपुर का वाहनों का काफिला रैली के माध्यम से रतोना होते हुए मोतीनगर चौराहा पहुंचा, जहां उनका स्वागत कार्यक्रम के साथ स्वागत किया गया । तत्पश्चात रैली विजय टॉकीज चौराहे पहुंची जहां महराज छत्रसाल की प्रतिमा पर जीवन सिंह शेरपुर ने माल्यार्पण किया। रैली कटरा होते हुए तीनबत्ती गौर प्रतिमा पर पुष्पवर्षा करते हुए सभा स्थल के लिए रवाना हुई। साथ ही करणी सेना सागर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में वाहनों का काफिला शहर का भ्रमण करते हुए राहतगढ़ रेलवे फाटक के पास लक्ष्मीनारायण वाटिका पहुँचा। रैली में बड़ी संख्या में युवा एवं वरिष्ठजन शामिल थे। 
  करणी सेना के अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर का सभा स्थल पर जयघोष के नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठों का सम्मान किया गया साथ ही समाज के होनहार छात्रो का भी सम्मान किया गया । इस दौरान अध्यक्ष जीवन सिंह ने कहा में समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ा हूँ, आप सब का साथ ऐसे ही बना रहे । उन्होंने आगामी हरदा जिला में होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी को आमंत्रित किया गया। कार्यक्ररम के द्वारान सभा स्थल पर हजारों की संख्या में समाज जन व करणी सैनिक मौजूद थे । साथ ही कार्यक्रम के दौरान स्नेह भोज का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें सभी ने स्नेह भोज किया । सागर करणी सेना परिवार ने इस सफल आयोजन के सभी स्वजातीय बंधुओं व अन्य मौजूद लोगों का आभार प्रकट किया।


Ashish rajak 
The news observer 
M.9589223422

Post a Comment

0 Comments