सागर। बुधवार को जनसंपर्क के दौरान सागर से भाजपा प्रत्याशी और विधायक शैलेंद्र जैन का विशेष अंदाज देखने को मिला। वे जनसंपर्क के लिए ई-रिक्शा में सवार होकर निकले इस दौरान उनकी पत्नी अनुश्री जैन भी साथ थीं इलेक्ट्रिक रिक्शा में सवार होकर रामपुरा वार्ड,इतवारी वार्ड,पहुंचें जहां वार्डों में निवासरत वरिष्ठ जनों के निवास पर पहुंचकर जैन ने भेंट की तत्पश्चात रामपुरा वार्ड स्थित शक्ति केंद्र चुनाव कार्यालय पहुंचे जहां शैलेंद्र जैन एवं श्रीमती अनु जैन का कार्यकर्ताओं व वार्ड वासियों ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान आम जनों ने जगह जगह जैन का अभिवादन किया साथ ही आगामी चुनाव में प्रचंड जीत का आशीर्वाद दिया।
रिक्शा चालक रूपेश रैकवार ने प्रसन्नता पूर्वक विधायक जैन का आभार व्यक्त किया

0 Comments