सागर/ इस साल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव स्वच्छता के संग मनाएगा। सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार, जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता नामक एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है, जो तीन चरणों में संचालित होगा। इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति और स्वच्छता के संदेश को एक साथ जोड़ना है, जिससे प्रधानमंली नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत और जल जीवन मिशन के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी। तीन चरणों में होगा अभियान का क्रियान्वयन किया जाएगा।
प्रथम चरण का क्रियान्वयन जारी है जो 8 अगस्त तक संचालित होगा- इस चरण में देशभक्ति का माहौल बनाने पर जोर दिया जाएगा। जिले में तिरंगे पर केंद्रित सार्वजनिक कार्यक्रम और चर्चाएं आयोजित होंगी। इनमें तिरंगा प्रेरित कला और प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगे पर आधारित प्रश्नोत्तरी और सैन्य बलों के जवानों को पत्र लेखन जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।
द्वितीय चरण (9 से 12 अगस्ततक) इस चरण में अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिले में स्थानीय उत्पादों पर केंद्रित तिरंगा मेला, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा बाइकध्साइकिल रैली और तिरंगा याला जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
तृतीय चरण (13 से 15 अगस्त तक) अंतिम चरण में जिले के हर घर, कार्यालय और वाहन पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। इस दौरान तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने और हर जगह तिरंगे की दृश्यता सुनिश्चित करने जैसे कार्यक्रम होंगे। 15 अगस्त की शाम को सम्मानपूर्वक तिरंगे को उतारने की व्यवस्था भी की जाएगी। स्वच्छता और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान यह अभियान स्वच्छता और जलसंरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने पर भी केंद्रित है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और जल-जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के गांवों और ग्राम पंचायतों में कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें सामुदायिक सफाई अभियान, को जल संरक्षण और 15 अगस्त अमृत सरोवर चैथे सालेजनिक स्थानों पर ध्वजाचेहषण शामिल है। यह प्रतीकात्म कदम सुरक्षित जल और प्राप्त स्वतं माध्यम से सम्मान को दर्शाएगा।
इस अभियान में जिले के सभी ब्लॉक और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय संस्थाएं, ग्राम जल सेवा समितियां, स्वयं सहायता समूह, पंचायती राज संस्थाएं और स्कूली बच्चे इस अभियान का नेतृत्व और इसमें भाग लेंगे। जिला प्रशासन ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर

0 Comments