गौ गोवर, शुद्ध मिट्टी, पवित्र नदियों के जल से मिलकर बनी भगवान गणेश जी की प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण एवं "जीवन में श्री गणेश" विषय पर संगोष्ठी का आयोजित


सागर / ढाना में भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से प्रत्येक घर मे पूजन हो और पीओपी से निर्मित गणेश प्रतिमा का कम से कम उपयोग हो । साथ ही  प्रकृति और पर्यावरण जल संरक्षण भी हो सके । इस उद्देश्य के साथ भगवान गणेश  की प्रतिमाओ  का निर्माण उपरांत  ग्राम ढाना में इनका निःशुल्क वितरण किया गया । मध्यप्रदेश शासन के अपर लोक अभियोजक/अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता समाजसेवी दीपक पौराणिक ने यह आयोजन किया । यह उनका  हर वर्ष की भांति प्रतिमाओं के निशुल्क वितरण का यह 13 तेरहवां वर्ष है।आयोजक दीपक पौराणिक ने बताया कि वितरण के उपरांत इन प्रतिमाओं का विसर्जन गंगा, नर्मदा जल मिलाकर कुंड पात्र में घर पर ही करनें । यह प्रकृति, पर्यावरण, एवं ईश्वर के प्रति सच्ची प्राथना होगी ।

कार्यक्रम का प्रारंभ स्वस्तिवाचन श्री गणेश तथा कन्या पूजन से किया गया,,इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत पौधे देकर किया गया,, कार्यक्रम में पधारे ग्राम के सरपंच सुरेंद्र तिवारी ने कई वर्षों से दीपक पौराणिक द्वारा किए जा रहे यह भगवान गणेश की प्रतिमा के निर्माण की और निशुल्क वितरण की प्रशंसा की,  तथा सम्मान भी किया । साथ ही सभी से हर्षोल्लास के साथ गणेश चतुर्थी मनाने की प्राथना की । संगोष्ठी के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृष्ण केशव पौराणिक द्वारा कहा गया कि भगवान गणेश से छात्र-छात्राएं अपने जीवन में अनेक सीख ले सकते हैं ।  अध्ययन, अध्यापन में एकता में एकाग्रता, ज्ञान, अर्जन तथा माता-पिता की भक्ति भगवान गणेश से सीखने योग्य है । ज्योतिष आचार्य  कौशल किशोर पाठक ने भगवान गणेश की पार्थिव प्रतिमा की पूजन तथा पूजन में उपयोग होने वाले फूल पुष्प दुर्गा बेलपत्र का महत्व बताया तथा जीवन में उनके उपयोग संबंधी बातें भी बताई । जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष गणेश दुबे ने भगवान गणेश के शरीर आकार रूप के उदाहरण छात्र-छात्राओं को बतलाए । बबलू मसाबा ने भगवान गणेश की पूजन का प्रारंभ तथा सामाजिक परिस्थितियों की  चर्चा की । सरस्वती स्कूल  की प्राचार्य कृष्णा चौबे के द्वारा भगवान गणेश के जीवन को अपने जीवन में उतारने ,उनके विचारों, उनके कार्यों  को उपयोग में लाने की बात कही ।

कार्यक्रम के आयोजक दीपक पौराणिक ने कहा कि हम प्रयास करेंगे कि श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव में प्रत्येक दिवस कोई ना कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । जिससे छात्र-छात्राएं नवयुवक युवतियां आयोजन में सहभागिता करें तथा जीवन में अनेक सुधार लाभ लेवे ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच सुरेंद्र तिवारी, प्राचार्या कृष्णा चौबे, रिटायर्ड शिक्षक कृष्ण केशव पौराणिक,जनभागीदारी समिति के गणेश दुबे, बबलू मसाबा, राहुल चौबे, राजुल जी,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र ठाकुर, भूपेन्द्र ठाकुर,राजा सोनी,सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे । 

Post a Comment

0 Comments