सागर / कलेक्टर संदीप गर के निर्देशन रहली एवं भानगढ़ में अवैध भंडारण को लेकर जांच कर FIR दर्ज की गई । अनुभाग अन्तर्गत ग्राम खमरिया में खाद का अवैध भंडारण पाए जाने से 350 बोरी खाद और एक वाहन जप्त किया गया। उक्त कार्य में संलग्न पंकज दुबे निवासी खमरिया, सोमवती तिवारी निवासी खमरिया और मेसर्स पी के ट्रेडर्स जिला शामली उप्र के विरुद्ध पुलिस थाना रहली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। राजस्व, कृषि ओर पुलिस विभाग के संयुक्त दल के द्वारा उक्त कार्यवाही की गई। प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार सोमवती तिवारी एवं पंकज दुबे खमरिया रहली एवं मेसर्स पी के ट्रेडर्स मोहल्ला खेलकलां, ईदगाह कैराना जिला शामली यू.पी. के विरूध्द अवैध रूप से उर्वरक भण्डारण करने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के उपबंधों के तहत थाना रहली में एफआईआर दर्ज की गई है।
कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर तहसीलदार रहली के नेतृत्व में कृषि विभाग एवं पुलिस की संयुक्त दल द्वारा दिनांक 15/09/2025 को रात्रि लगभग 10.45 को कार्यवाही की गई।
डीएपी उर्वरक के अवैध भण्डारण करने पर एफआईआर दर्ज की गई । दिनांक 16/09/2025 को ग्राम भानगढ़ में डीएपी उर्वरक के अवैध भंडारण करने पर एसडीएम बीना विजय डहेरिया एवं उर्वरक निरीक्षक दीपेश मोघे के द्वारा कार्यवाही की गई। मौके का निरीक्षण करने पर विद्यासागर हार्डवेयर, भानगढ़ के सामने स्थित दुकान में अवैध उर्वरक डीएपी लगभग 100 बोरी रखा पाया गया तथा ग्राम भानगढ़ में ही खिमलासा रोड पर शासकीय जमीन पर बने अवैध मकान में अनुमानित 150 बोरी डीएपी उर्वरक रखा पाया गया। मौके पर एसडीएम बीना एवं उनकी टीम के समक्ष, कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा उर्वरक के सैंपल लिए गए।
अवैध मकान के कब्जाधारी ओमप्रकाश कुर्मी के कथन लिए गए। ओमप्रकाश द्वारा बताया गया कि मकान, अनिल कुमार जैन उर्फ पप्पू सेठ को किराए पर दिया है तथा बताया गया कि पप्पू सेठ द्वारा मकान किराये पर लेकर अवैध रूप से विक्रय करने के लिए डीएपी का भण्डारण किया गया है। उर्वरक का भंडारण केनरा बैंक के सामने, शटर में भी अवैध रूप से किया गया है जो सुरेन्द्र जैन पिता सनत कुमार जैन द्वारा उनके स्वामित्व का बताया है। बिना लाइसेंस एवं बिना किसी वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से उर्वरक भण्डारण उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के उपबंधों का स्पष्ट उल्लंघन करना पाया गया। डीएपी उर्वरक के अवैध भण्डारण करने पर भंडारण स्थल को सील कर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई की गई।

0 Comments