सहकारिता समिति कर्मचारियों ने साधारण सभा का किया बहिष्कार, बैंक का किया घेराव


सागर / सहकारिता समिति कर्मचारी महानसंघ सागर द्वारा जिला सहकारी केंद्र की वार्षिक साधारण सभा का बहिष्कार किया। एवं जिले के समस्त कर्मचारियों ने कलम बंद आंदोलन करके धरना स्थल से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का घेराव किया । इसमें जिले की समस्त सहकारिता कर्मचारी सामूहिक रूप से उपस्थित हुए और नारे लगाते हुए बैंक का घेराव किया । जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में उपस्थित संभाग आयुक्त सहकारिता और मुख्य कार्यपान अधिकारी बैंक सहायक आयुक्त सहकारिता उपस्थित थे । कर्मचारियों से चर्चा के द्वारान कर्मचारियों की मांग के संबंध में इसी महीने 30 सितंबर तक समस्त समस्याओं का निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया गया है । हालाकि सहकारिता कर्मचारी अपने कलम बंद आंदोलन पर लगातार डटे हुए हैं । जब तक कि उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता । 
संभाग आयुक्त सहकारिता के समक्ष सहकारिता कर्मचारियों ने रखा अपना पक्ष । संभागायुक्त सागर द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु पूर्ण रूप से आश्वासन दिया गया है। संभायुक सहकारिता द्वारा आश्वासन दिया गया कि प्रत्येक सहकारी संस्था में एक ऑपरेटर की नियुक्ति की जाए एवं समस्त कार्य पूर्ण कर लिए जाए । कर्मचारियों ने संभायुक सहकारिता सागर के इस फैसले का स्वागत किया है ।


Post a Comment

0 Comments