डायल 112 बनी संजीवनी, त्वरित कार्रवाई करते हुए FRV-31 थाना मालथोन ने दूर ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति की बचाई जान

सागर/ मध्यप्रदेश पुलिस की डायल–112 सेवा अब केवल आपातकालीन कॉल रिस्पॉन्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा, त्वरित सहायता और जीवन रक्षा का भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है। डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान  बच सकी है। जिसमें FRV-31 थाना मालथोन की सराहनीय भूमिका रही है। थाना मालथोन डायल–112/ FRV-31 | ID: 1852 ने अपनी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक गंभीर स्थिति में फंसे व्यक्ति की समय रहते जान बचाई है ।
डायल–112 राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मालथोन क्षेत्र के ग्राम रिचा के एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया है और हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही FRV-31 थाना मालथोन को तुरंत मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचते ही FRV-31 के स्टाफ ने बिना देर किए पीड़ित व्यक्ति को उठाया और प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए तत्काल CHC मालथोन लेकर पहुँचे। तेज़ प्रतिक्रिया और समय पर अस्पताल पहुंचाने की वजह से व्यक्ति की जान बच सकी ।
यह डायल–112 की समर्पित सेवा, मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित राहत क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण किया है। इस जीवनरक्षक कार्रवाई में FRV-31 टीम के आरक्षक महेश कुमार, पायलट भरत सोनी की सराहनीय भूमिका रही । इन दोनों अधिकारियों ने बिना समय गंवाए त्वरित निर्णय, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा दिखाते हुए पीड़ित व्यक्ति को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया जिससे पीड़ित की जान बचसकी । 



Post a Comment

0 Comments