देर शाम हाईवे पर तेंदुआ देखे जाने से छेत्र में दहशत, वन विभाग अलर्ट, मामला वायरल वीडियो से है

सागर/ बंडा में देर शाम हाईवे पर तेंदुआ देखे जाने से छेत्र में दहशत का माहौल बन गया । मामला बंडा की शुक्रवार शाम का है, जब शाम के तकरीबन 7 बजे होंगे तब वहां पर कालोनी रोड फोर्लाइन बाईपास के पास एक तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई । वायरल वीडियोम में तेंदुआ सड़क के किनारे जाता हुआ दिखाई दिया है, कुछ दूरी पर जाने के बाद उसने सड़क को क्रोस किया और फिर चलते फिरते वह अंधेरे में गायब हो गया । 
बंडा क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलते ही आस आसपास के खेतों में काम करने वले किसान, मजदूर अपने सुरक्षित स्थानों की तरफ घर को जाने लगे । तेंदुआ होने की जानकारी लगते ही वन विभाग भी हरकत में आ गया । जिसकी सूचना वन विभाग ने अपने आला अधिकारियों को दी है । हालांकि इस पूरे मामले में किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई है। 

 

Post a Comment

0 Comments