उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह (मोकलपुर) के निधन पर व्यक्त किया शोक

सागर/ उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष  राजेन्द्र सिंह जी (मोकलपुर) के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह का निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Post a Comment

0 Comments