मध्‍यप्रदेश "किसान कल्याण वर्ष" मनाने वाला देश का पहला राज्य है... कृषक कल्‍याण वर्ष के रूप मे मनाया जाऐगा वर्ष 2026, सागर में कृषि रथों को हरी झंडी देकर किया रवाना

भोपाल में "कृषक कल्याण वर्ष-2026" का शुभारंभ कर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया। इस अवसर पर ई-विकास वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान (विकास पोर्टल) की शुरुआत करने के साथ ही कृषि आधारित नवाचारों व तकनीक से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

वर्ष 2026 में हमारा लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाकर उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। भविष्य में किसानों को उद्योगों में सब्सिडी देकर भागीदार भी बनाएंगे।

 मुख्‍यमंत्री मोहन योदव द्वारा ' समृद्ध किसान समृद्ध प्रदेश' की परिकल्पना को साकार करने हेतु जंबूरी मैदान भोपाल में वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया साथ ही कृषक कल्याण रथ को हरी झण्‍ड़ी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्‍यमंत्री द्वारा स्‍वंय ट्रेक्‍टर चलाकर वाहन रैली को प्रारम्‍भ किया गया।

सागर जिले में कलेक्‍टर संदीप जी. आर के निर्देशन मे वर्ष 2026 कृषक कल्‍याण वर्ष के जिला स्‍तरीय कार्यक्रम अंतर्गत विधायक नरयावली इंजी.प्रदीप लारिया जी द्वारा कृषक कल्याण रथ को हरी झण्‍डी दिखाकर शुभारम्‍भ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका मकरोनिया के पार्षद गोलू रिछारिया एवं मुकेश पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 मुख्यमंत्री के भोपाल के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्‍द्र क्रमांक 01 सागर मे उपस्थित समस्त कृषकों को लाईव प्रसारण के माध्‍यम से दिखाया गया। जिले के सभी विकासखण्डों में भी जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषक कल्याण रथ को हरी झंडी देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया साथ ही  मुख्यमंत्री  के लाइव कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र सागर में जिले के किसानों के समक्ष किया गया, जहाँ किसानों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता दी।
प्रत्येक विकासखंड में कृषक कल्याण रथ एक माह में समस्त पंचायतों का भ्रमण कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती ,मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना ,एकीकृत पोषक तत्व कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ए टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था प्रणाली
प्रबंधन की जानकारी एवं विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा जिससे कृषक कल्याण वर्ष की भावना को ग्राम स्तर तक पहुँचाया जा सके।

कृषक कल्‍याण हेतु म.प्र सरकार 16 विभाग मिलकर करेंगे कार्य

 म.प्र सरकार द्वारा कृषकों की आय में वृध्दि करने हेतु साल भर कृषक कल्‍याण से संबंधित 16 विभाग चरणबद्ध तरीके से वर्ष भर शासन की विभिन्‍न योजनाओ का लाभ दिलाने हेतु कार्य करेगें एवं समृद्धकिसान समृद्ध प्रदेश की शासन की मंशा को साकार कराएंगे। यह आयोजन किसानों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता एवं कृषक कल्याण के संकल्प को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में संयुक्‍त संचालक कृषि  राजेश त्रिपाठी , परियोजना संचालक आत्‍मा  मुकेश प्रजापति , अनुविभागीय अधिकारी कृषि  अनिल राय सहित विभागीय अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #Sagar

Post a Comment

0 Comments