मध्यप्रदेश पुलिस ने महाराष्ट्र में फंसे 36 मजदूरों की सकुशल घर वापसी की है, जहां उन्हें बंधक बनाकर जबरन कार्य कराया जा रहा था

भोपाल / मध्य प्रदेश पुलिस ने विदिशा एवं अशोकनगर के महाराष्ट्र में फंसे 36 मजदूरों को  संयुक्त कार्यवाही कर  सकुशल उनके अपनों के पास पहुंचाया है। इस कार्यवाहियां से पुलिस ने कानून-व्यवस्था के साथ साथ  संकट में फंसे आमजन एवं श्रमिक वर्ग के लिए संबल और भरोसे का काम भी किया है।

थाना दीपनाखेड़ा, जिला विदिशा पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरबटपुर के लगभग 20 मजदूर रोजगार के नाम पर महाराष्ट्र ले जाए गए हैं, जहां उन्हें बंधक बनाकर जबरन कार्य कराया जा रहा है और वे घर लौटने में असमर्थ हैं। इसी प्रकार अशोकनगर में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा 16 मजदूरों के महाराष्ट्र में फंसे होने की भी सूचना प्राप्त हुई। सूचना को  गंभीरता से लेते हुए  कार्रवाई प्रारंभ की गई। जांच में मजदूरों के ग्राम गिरोली, थाना वाशी, जिला धराशिवा (महाराष्ट्र) में होने की पुष्टि हुई। दोनों जिलों की संयुक्त टीमों को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्वयं महाराष्ट्र पहुंचकर मजदूरों से संपर्क स्थापित किया गया तथा 36 महिला, पुरुष मजदूरों एवं बच्चों को सुरक्षित रूप से बस एवं रेल के माध्यम से उन्हें वापस लाया गया।

ये कार्यवाहियां स्पष्ट करती हैं कि मध्यप्रदेश पुलिस श्रमिकों, आदिवासी वर्ग एवं कमजोर तबकों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देती है। रोजगार के नाम पर बाहर गए मजदूरों के शोषण को रोकना, अंतरराज्यीय स्तर पर समन्वय स्थापित करना और उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाना यह सब मध्‍यप्रदेश पुलिस की संवेदनशील सोच, सामाजिक दायित्व एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संकट में मध्यप्रदेश पुलिस हर नागरिक के साथ खड़ी है।



 

Post a Comment

0 Comments