कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक,उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, गैस सिलेंडर की सतत आपूर्ति बनाए रखने के दिए निर्देश

 
सागर/ जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर  संदीप जी आर ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिले में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

कलेक्टर  संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियां एक विशेष सिस्टम बनाकर सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति बनाए रखें, ताकि मांग के अनुसार समय पर वितरण किया जा सके। साथ ही उन्होंने एजेंसी संचालकों से कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और इस पर प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि सिलेंडर वितरण में पारदर्शिता बनाए रखें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रभारी जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आरती यादव, एसडीएम  अमन मिश्रा सहित जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक उपस्थित रहे।

कलेक्टर  संदीप जी आर ने समस्त गैस संचालकों को निर्देश दिए की प्रतिदिन गोदाम खोलने एवं बंद करते समय वीडियो रिकॉर्डिंग करें। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी गैस एजेंसी एवं गोदाम पर एक-एक राजस्व अधिकारी तैनात किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गैस एजेंसी संचालक फोन को समय पर रिसीव करें जिससे कि किसी भी प्रकार की उपभोक्ता को जानकारी मिल सके एवं वह परेशान ना रहे। उन्होंने निर्देश दिए की गैस उपभोक्ताओं को जागरूकता के लिए पंपलेट करें जिसमें कम से कम गैस की उपयोगिता की जानकारी दी जाए.. उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्य विभाग प्रतिदिन स्टॉक की निगरानी रखें एवं स्टॉक की जानकारी प्रस्तुत करें।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #Sagar

Post a Comment

0 Comments