सागर।झूलेलाल जयंती चैती चांद के अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन में संत कंवर राम वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर पहुंचकर भगवान झूलेलाल के दर्शन कर उपस्थित सभी समाज जनों को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दी उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल सिंधी समाज के नहीं है सर्व समाज के है जितनी श्रद्धा आप उनमें रखते हैं हम सभी भी उनमें रखते हैं सिंधी समाज एक सभ्य समाज है जो सिर्फ अपने व्यवसाय और विकास के लिए समर्पित होती है कभी किसी से लड़ाई झगड़ा या अनैतिक कामों में लिप्त नहीं होती है और देश की प्रगति में समाज का बड़ा योगदान है मैं भी आप ही के बीच का हूं आपके सुख-दुख में सदैव खड़ा रहता हूं और मेरा यह संकल्प है जब भी कोई आवश्यकता होगी मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा।
माधव मल हसरेजा,मोहनलाल सौम्या, सुरेश हसरेजा, किशनचंदानी,गुरुदिनो नागवानी,मनोहर तनवानी, कैलाश हसानी,अशोक सुंदरानी,परमानंद पंजवानी,अनिल लालवानी,राजा हसानी,कन्हैया लाल कटारिया,श्री चंद जसवानी,मोहन सदानी,विमल सौम्या सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे

0 Comments