कथा व्यास इंद्रेश जी की भागवत कथा का रस पान सागर में आज से, यजमान अनुश्री-शैलेंद्र ने हज़ारों भक्तों के साथ की अगवानी

  सागर बालाजी धाम मंदिर परिसर में आज से प्रारम्भ हुई श्रीमद् भागवत कथा के लिए मुख्य कथा व्यास पूज्य इंद्रेश जी महाराज भोपाल मार्ग से सागर पहुंचे। सागर पहुंचने पर कथा के मुख्य यजमान विधायक शैलेंद् जैन ने हज़ारों भक्त गणों के साथ उनकी भव्य और दिव्य अगवानी की।
श्री वृंदावन धाम के भागवत कथा व्यास पं. इंद्रेश उपाध्याय जी के सागर नगर की सीमा में प्रवेश के पहले मुख्य यजमान विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने स्थानीय लेहदरा नाका पहुंचकर हजारों भक्तों के साथ बैंड की धुन और गाजे बाजे के साथ पुष्प वर्षां करते हुए उनकी भव्य और गरिमामय अगवानी की। यहां से सैकड़ो वाहनों के काफिले के रूप में महाराज श्री की शोभायात्रा कथा स्थल श्री बालाजी धाम मंदिर को प्रस्थान हुई। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं द्वारा ढोल नगाड़े और पुष्प वर्षा के साथ महाराज का भव्य स्वागत किया गया।
पंडित इंद्रेश जी का विधायक निवास स्थित संत निवास पर मुख्य यजमान अनुश्री-शैलेंद्र जैन ने गरिमामय रूप से अगवानी की इस दौरान सांसद लता वानखेड़े,भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जगन्नाथ ुरैया,डॉ.वीरेंद्र पाठक,शिव शंकर मिश्रा,प्रमोद उपाध्याय,सुखदेव मिश्रा सहित बड़ी संख्या मैं भक्त जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments