इंद्रेश जी ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आवरण मुक्त व्यक्ति ही ठाकुर जी को प्रिय लगता है। आप सरल रहिए सहज रहिये आप उन्हें जैसे प्रिय हैं वैसा ही ठाकुरजी ने आपको जैसा बनाया है। उन्होंने ठाकुर जी की लीलाओं का सुंदर और मोहक वर्णन किया जिसमें अन्न के एक दाने के बल पर फल ख़रीदने निकल पड़ने की लीला और यशोदा मैया को सताने की लीलाओं का वर्णन किया। इस बीच भजन, गीत और पदों का संगीतमय कीर्तन सुन श्रोताओं ने भक्तिमय नृत्य किया। उन्होंने सागर के अटल बिहारी सरकार की कथा भी सुनाई। जिसमे की ठाकुर जी ने मंदिर में भोग की व्यवस्था नहीं होने पर स्वयं सेठ बनकर अपने लिए प्रसाद खरीदने की मार्मिक कथा सुनाई। उन्होंने बुंदेलखंड और ब्रिज के संबंध को बताते हुए कहा कि ऐसी लीलाएं या तो ठाकुर जी वृंदावन में करते हैं या फिर सागर में।
जिसने सहन नहीं किया उसे ठाकुर जी कभी नहीं मिलते। देवकी वासुदेव हों, यशोदा हों, सुदामा हों, राधा हों, पांडव हों सभी को सहनया पड़ा है। यह सहना ही मंथन है। आपको कोई दो आप शब्द कहे तो आप चार सुना देते हैं। आप मंथन होने ही नहीं देते फिर अमृत कहाँ से मिलेगा। आत्म चिंतन भी मंथन ही है।
इन्द्रेष जी ने कहा कि मंथन से अमृत प्रकट होता है, भाव प्रकट होता है। कुंभ नहाने करोडो लोग क्यो जा रहे है क्योंकि वहां जब देवताओ ने समुद्र मंथन किया था जब एक बुंद अमृत की प्रयागराज में गिरी थी, इसलिए लोग वहां कुंभ नहाने जा रहे है। चिंतन करने वाला ही सहनषील हो सकता है। सहनषीलता व्यक्ति में नहीं है तो उसे ठाकुर जी भी नहीं मिलेगे। यषोदा माई ने भी 80 वर्ष तक सहनषीलता रखी तब ठाकुर जी देवकी के यहां आये और फिर जाकर यषोदा जी को प्राप्त हुये। महाराज श्री ने कहा कि जल्द ही फिर सागर आयेगे जैसे ही कहा पूरा बालाजी मंदिर प्रांगण तालियों से गुंज उठा।
कथा में प्रभु ठाकुर श्री गिरधर लाल जी पधारें प्रभु को छप्पन भोग लगाया गया। इंद्रेश जी ने आरती उतारी और पुष्पांजलि अर्पण किया।
भागवत कथा के समापन दिवस में समय परिवर्तन की सूचना व्यास मंच कहा कि 5 फरवरी, दिन बुधवार को कथा सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी।

0 Comments