भोपाल/ मध्य प्रदेश के सिंगरौली से चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक लूट लिया। बदमाशों ने पहले बैंक में घुसते ही उत्पात मचाया फिर वहां मौजूद सभी लोगों, कर्मचारी और मैनेजर को बंधक बना लिया। बदमाशों ने मैनेजर से मारपीट भी की। कैश-सोना-चांदी सहित लाखों का माल लुटेरे लूटकर ले गए। यह पूरी वारदात बस 20 मिनट में हुई पुलिस ने शहर में नाकाबंदी लगा दी है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है। घटना के दौरान आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए गोली भी चलाई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) भी घटनास्थल पर पहुंचे।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई लूट, लूटेरे हुए फरार
मामला शुक्रवार दोपहर का है। शहर में स्थित 'बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र' की ब्रांच में रोज का काम चल रहा था। करीब एक बजे के आसपास पहले 2 हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे और हथियार लहराने लगे। इन बदमाशों में से एक ने हेलमेट पहन रखा था। बदमाशों ने हथियारों का डर दिखाकर वहां मौजूद लोगों से चुप रहे को कहा और उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने मैनेजर को पकड़ लिया, इसी दौरान तीन और बदमाशों बैंक के अंदर दाखिल हो गए।
बदमाशों को मैनेजर को धमकी दी और कैश काउंटर की चाबी मांगी। मैनेजर ने जब चाबी देने से इंकार कर दिया तब बदमशों ने बंदूक के बट से उसके सर पर वार कर दिया। मैनेजर को बदमाशों ने बेहरमी से पिटा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद उन्होंने लूट को अंजाम दिया और कुछ ही मिनटों में कैश काउंटर से रकम समेटी और बाहर खड़े साथी के साथ फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

0 Comments