सिंगरौली बैंक डकैती का एक आरोपी चलती ट्रेन से 20 लाख कैश और 10 करोड़ का सोना लुटेरा गिरफ्तार, सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस से पटना जा रहा था, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल / बिहार के नालंदा जिले का निवासी कमलेश कुमार को मध्यप्रदेश पुलिस ने 15 लाख रुपये से अधिक नकद और करीब 61 ग्राम सोने के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है। उसे डेहरी-ऑन-सोन के पास चलती ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस उसके चार अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सिंगरौली में कमलेश ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर बैंक डकैती को अंजाम दिया था, जिसमें करीब 20 लाख रुपये नकद और एक करोड़ रुपये के आभूषण लूटे गए थे। कमलेश का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उस पर पहले भी लूट व डकैती के मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस अब इन मामलों की भी जांच कर रही है।

चलती ट्रेन में पकड़ा गया बैंक डकैती का आरोपी
मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हुई बैंक डकैती का आरोपी सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस से पटना जा रहा था। ट्रेन जब नवीनगर पहुंची, तो डेहरी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

शुरुआती पूछताछ में आरोपी घबरा गया और गलत जानकारी देने लगा। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी सच्चाई उगल दी। तलाशी के दौरान RPF ने उसके पास से 15 लाख रुपये से अधिक नकद और करीब 61 ग्राम सोने के गहने बरामद किए।

10 मिनट में बैंक लूटा
कमलेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर महज 10 मिनट में बैंक से करीब 20 लाख रुपये नकद और सोना लूट लिया था और फरार हो गया था। लूटे गए सोने की कीमत लगभग 10 से 15 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले थे।

बताया जरहा है कि आरोपी कमलेश कुमार डकैती में मिले अपने हिस्से का पैसा लेकर सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस से फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे आरपीएफ जवान उमाकांत और एमडी नाजिम को उस पर शक हुआ। दोनों ने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम को दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, मध्य प्रदेश के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) कैलाश मकवाना ने शुक्रवार दोपहर सिंगरौली जिले के वैढन शहर में हुई इस लूटकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Post a Comment

0 Comments