सागर/ मध्यप्रदेश अजाक्स के आव्हान पर पिछले कई वर्षों से कई न्यायोचित मांगों को शासन के सम्मुख रखा गया लेकिन उनमें से शासन द्वारा अधिकांश मांगों की पूर्ति नहीं किए जाने के कारण प्रांतीय आव्हान पर निर्णय लिया गया कि सर्वप्रथम ब्लाक, तहसील एवं जिला एवं संभाग स्तर पर ज्ञापन दिया जाए। इसके पश्चात स्वरूप आज जिला अजाक्स सागर द्वारा सागर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष चन्द्रभान रोहित ने बताया कि लंबित मांगों संबंध में सागर एस.डी.एम. के समक्ष उपस्थित होकर अजाक्स कर्मचारियों ने ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में अजाक्स की प्रमुख लंबित मांगे निम्नानुसार है पदोन्नति में आरक्षण हेतु मनोज गोरकेला, स्पेशल कौसिंल द्वारा तैयार पदोन्नति नियम का शीघ्र लागू किया जाए। मध्यप्रदेश न्यायिक सेवाओं में सिविल जजो की भर्ती में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछडा वर्ग के लिए निर्धारित सेवाओं में सिविल जजो की भर्तिया मध्यप्रदेश्ज्ञ लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाए एवं न्यायिक सेवा में साक्षात्कार प्रक्रिया को समाप्त किया जाए अथवा यदि संभव न हो तो साक्षात्कार के अधिकतम 10 प्रतिशत अंक निर्धारित किया जाकर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए तथा साक्षात्मकार में न्यूनतम अंक प्राप्त करने की शर्ते खत्म की जाए। उच्च पदों को प्रभार वरिष्ठता के आधार पर दिया जावे जिसमें आरक्षण रोस्टर का पालन सुनिश्चित किया जावे।

0 Comments