सागर में आज एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब धीरज एवं उसके लोग एक व्ही बिलियर मार्केटिंग कंपनी को बदनाम करने की नीयत से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेके जांच शुरू की लेकिन तभी वहां पहुंचे शिवसेना पदाधिकारी और कंपनी में कार्यरत युवक-युवतियों ने पूरे मामले की सच्चाई सामने रख दी।"
मामला व्ही बिलियर मार्केटिंग प्रॉपर्टीज लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है, जहाँ धीरज कुर्मी नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि वह कंपनी के कुछ कर्मचारियों को भड़काकर झूठी शिकायतें दर्ज करवा रहा है।
शिवसेना के जिला प्रमुख पप्पू तिवारी एवं विकास यादव ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और कंपनी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में बताया गया है कि कंपनी में काम कर रहे युवक-युवतियाँ मेहनत से रोज़गार कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए कंपनी के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उसका नाम खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
"अब देखना यह है कि क्या प्रशासन युवाओं के साथ खड़ा होता है या फिर झूठे आरोप लगाने वालों को हावी होने देता है।"

0 Comments