सागर के देवरीकलां में पुल पार करते समय बाढ़ में बही गर्भवती महिला, एसडीआरएफ की टीम के सर्चिंग ऑपरेशन के बाद भी कोई पता नहीं चला

 देवरीकलां में पुल पार करते समय बाढ़ में बही गर्भवती महिला, एसडीआरएफ की टीम के सर्चिंग ऑपरेशन के बाद भी कोई पता नहीं चला 

सागर। देवरीकलां के बीना मैं पुल पार करते समय बाइक फिसलने से गिरी 8 माह की गर्भवती महिला नदी की बाढ़ में बह गई । सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने महिला की तलाश शुरू की लेकिन 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद भी उसका पता नहीं चल सका । 
जानकारी के अनुसार देवरी कला के संजय नगर निवासी दशरथ साहू मंगलवार सुबह 9:00 बजे नाग पंचमी के चलते अपनी पत्नी वंदना साहू 23वर्ष और बहन कविता साहू को लेकर नेशनल हाईवे 44 को जोड़ने वाली रास्ते में बहने वाले रामघाट नदी के छोटे पुल के पास स्थित मंदिर पूजन करने के लिए गए थे। सुबह के समय पुल पर पानी न होने के कारण वह पत्नी व बच्चों को लेकर पुल पार कर गया लेकिन लौटते समय जैसे ही वह पुल पर पहुंचा तो तेज बहाव में बाइक फिसल गई और पत्नी वंदना साहू गिरकर बह गई ।
 
परिजनों ने बताया वंदना 8 माह से गर्भवती है उसका 1 साल का एक पुत्र है । घटना के तुरंत बाद लखन जाटव और रिजवान खान ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी में कूद कर महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के कारण महिला बह गई । सूचना मिलने पर एसडीएम मुनव्वर खान, एसडीओपी शशिकांत सरेआम, तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया, थाना प्रभारी मनीष भदोरिया पुलिस बल के साथ घटना पर पहुंचे और नदी में वही महिला की तलाश शुरू हुई । इसके बाद दोपहर 3:00 बजे एसडीआरएफ की टीम ने वोट से नदी में सर्चिंग की लेकिन शाम 6:30 बजे तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा।थाना प्रभारी मनीष भदौरिया ने बताया कि अंधेरा होने कारण रेस्क्यू बंद कर दिया है बुधवार सुबह फिर से महिला की तलाश की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments