हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी 120 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस एवं खेल गतिविधियों का आयोजन



     सागर/ म.प्र शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विकासखंड देवरी में खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार देवरी, विकासखंड खंड शिक्षा अधिकारी एवं नायब तहसीलदार के द्वारा मेजर ध्यानचंद की फोटो पर माल्यार्पण किया जाकर एवं एक घंटा खेल के मैदान में देने की खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। तहसीलदार देवरी द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के खेल जगत उनके योगदान को रेखांकित किया एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को खेल के प्रति जागरूक रहने हेतु मार्गदर्शित किया।       मुख्य अतिथियों के द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियो को सम्मानित किया गया, विकासखंड समन्वयक वसीम राजा खान खेल और युवा कल्याण विभाग देवरी जिला सागर ने बताया कि, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इनडोर स्टेडियम देवरी में अंतर विकासखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रहली,देवरी, गौरझामर,केसली की टीमों ने भाग लिया, एवं खेलो बड़ो अभियान अंतर्गत शासकीय माध्यमिक कन्या उच्च. विद्यालय छात्राओं को प्रतियोगिता देखने एवं खेल अधोसरचना के भ्रमण हेतु आमंत्रित किया गया, प्रतियोगिता में रहली टीम विजेता, देवरी उपविजेता, एवं केसली टीम तीसरे और और गौरझामर टीम चौथे स्थान पर रही, कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगर पालिका परिषद देवरी के उपाध्यक्ष महोदय नईम खान एवं नगर पालिका परिषद के पार्षद रिछारिया जी द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम तीनों को ट्राफी एवं मैडल प्रदाय कर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर समन्वयक केसली मनोज कुमार गौंड, रेफरी जयकुमार पटेल, कार्यक्रम का संचालन उच्च श्रेणी शिक्षक जसवंत रजक, एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदाय का समन्वयक देवरी द्वारा आभार व्यक्त किया गया!!

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP

Post a Comment

0 Comments