सागर पुलिस ने जिले एवं संभाग से गुम नाबालिग बालिकाओं को प्राप्त करने की कार्यवाही में 177 को खोजा


सागर/ मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक मुख्यालय भोपाल द्वारा उपरोक्त निर्देशों पर गुम नाबालिग बालिकाओं को खोजने की कार्यवाही की गई । पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन द्वारा विगत माह अगस्त 2025 में दिनांक 01.08.25 से 24.08. 25 तक विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करायी जाकर नियमित समीक्षा की गई। 
जिला स्तर पर प्रत्येक पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने जिले में विशेष पुलिस दल का गठन किया गया। गठित विशेष दल द्वारा जिला, प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों जैसे- हरियाणा, गुजरात, राजस्थान एवं दिल्ली इत्यादि में जाकर गुम नाबालिग बालिकाओं को खोजने एवं प्राप्त करने के हरसंभव प्रयास किये गये । फलस्वरूप जिला सागर-43, दमोह-29, छतरपुर-57, टीकमगढ़-32, निवाड़ी-10 एवं पन्ना-15 कुल 177 नाबालिग बालिकाओं की खोज निकला गया । शेष लंबित गुम बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु सतत् प्रयास जारी हैं।

उपरोक्त कार्यवाही को सफल बनाने में जिले के पुलिस अधीक्षक ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों का विशेष योगदान, नेतृत्व रहा है।



Post a Comment

0 Comments