मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2025 ने बढ़ाया पर्यटन के प्रति रुझान, 354 ने दी परीक्षा, संदीपनी स्कूल नरयावली की टीम रही प्रथम

 मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2025 ने बढ़ाया पर्यटन के प्रति रुझान, 354 ने दी पीछा, संदीपनी स्कूल नरयावली की टीम रही प्रथम    
मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2025 का जिला स्तरीय आयोजन सागर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर संदीप जी.आर., अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय तथा संयुक्त कलेक्टर आरती यादव संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर तिवारी की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विशेष रूप से छात्रों को राज्य की पर्यटन धरोहरों से परिचित कराना और उनमें जागरूकता उत्पन्न करना था।

इस प्रतियोगिता के लिए सागर जिले से कुल 354 टीमों ने पंजीकरण कराया। क्विज दो चरणों में आयोजित की गई पहला चरण (लिखित परीक्षा) प्रातः 10 से 12 बजे तक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर में संपन्न हुआ, जबकि दूसरा चरण (ऑडियो-विजुअल राउंड) रविन्द्र भवन, सागर में आयोजित किया गया।

अपर कलेक्टर एवं क्विज प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री रुपेश उपाध्याय ने बताया कि मध्य प्रदेश में सागर में सर्वाधिक 354 पंजीयन किए गए जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान क्विज मास्टर द्वारा रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए, जिनमें मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों से संबंधित जानकारी शामिल थी। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंत में शीर्ष तीन विजेता टीमों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं तीन दिन व दो रात का पर्यटन भ्रमण कूपन प्रदान किया गया। वहीं अगली तीन श्रेष्ठ टीमों को दो दिन व एक रात का भ्रमण कूपन और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए।

विजेता टीमें

प्रथम टीम - एरण - शास. सांदीपनी उ.मा.वि. नरयावली
प्रथम कृष्णकांत रजक, द्वितीय अभिषेक कुर्मी, तृतीय लखन लाल रजक

द्वितीय टीम - धामोनी किया शा.उ.मा.वि. रजौआ
प्रथम रिशिका तिवारी, द्वितीय भूमिका मिश्रा, तृतीय चंद्रभान कुशवाहा

तृतीय टीम - डोहेला किला शास. हाई स्कूल भैंसा भीकमनगर
प्रथम सोहन कुर्मी, द्वितीय वैशाली कुर्मी, तृतीय प्रियांशी कुर्मी

चर्तुथ टीम - राहतगढ किला शा.सांदीपनी उ.मा.वि एमएलबी एक सागर
प्रथम ज्योति लोधी, द्वितीय आरती लोधी, तृतीय प्रकृति वर्मा

पांचवी टीम - गढ़पहरा किला शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. सागर
प्रथम कृष्णकांत दांगी, द्वितीय लोकेश मिश्रा, तृतीय ईशांत कौशिक

छठवी टीम - खिमलासा किला शा.उ.मा.वि. राहतगढ
प्रथम देवेन्द्र अहिरवार, द्वितीय अनुज ठाकुर, तृतीय राजाबाबू अहिरवार

Post a Comment

0 Comments