सागर/ डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 को दृष्टिगत रखते हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. नीलिमा गुप्ता द्वारा संस्थान परिसर में किया गया।
कुलगुरू ने इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर आशीष वर्मा को इस आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की और आगे भी इस तरीके कार्यक्रमों को जरूरत को रेखांकित किया। विश्वविद्यालय के संस्थापक सर डॉक्टर हरिसिंह गौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरीके के आयोजन ही सर डॉक्टर हरिसिंह गौर जी की सोच को परिलक्षित करते हैं। उन्होंने संस्थान की स्थापना के उद्देश्य एवं इंस्टीट्यूट के संस्थापक निदेशक प्रोफेसर आशीष वर्मा के अहम योगदान को रेखांकित किया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने भारत सरकार के इसरो संस्थान के महत्व को समझाया । सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर अब्दुल कलाम को याद करते हुए खुली आंखों से सपने देखने को प्रेरित किया एवं विद्यार्थियों को ऐसे नवाचारों पर कार्य करने को प्रेरित किया जो देश की प्रगति में योगदान करे। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर अभिषेक बंसल विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट के शिक्षक डॉक्टर शैरी नासिर, शिवम भल्ला, डॉक्टर बीरेश गुप्ता, शिखर पुरोहित, विवेक भार्गव,रिचा जैन, डॉक्टर मुनेश्वर हेंब्रम, अविनाश पाठक, आकृति जैन, दिलीप पवार, डॉ. चांदनी पचौरी, सतीश चौरसिया आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद डॉक्टर संध्या पाठक ने ज्ञापित किया।

0 Comments