सागर मोतीनगर पुलिस ने एम.डी. ड्रग सप्लायर को पकड़ा, ड्रग 27,000 रुपये कीमत की बताई जारही है, समाज के लिए अत्यंत घातक एवं जीवन को नष्ट करने वाली मादक पदार्थ


सागर पुलिस थाना मोतीनगर पुलिस ने ड्रग तस्कर को पकड़ा है । आरोपी के कब्जे से अवैध एम.डी. ड्रग (10.28 ग्राम) कीमती लगभग 27,000/- रुपये की जब्ती की गई है। थाना प्रभारी जसवंत राजपूत को बीती रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अमावनी कचड़ा प्लांट के पास अवैध मादक पदार्थ की तस्करी हेतु खड़ा है।

सूचना मिलते ही थाना मोतीनगर पुलिस की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम परमलाल पिता पहलवान सिंह गौर, उम्र 29 वर्ष, निवासी जवाहर कॉलोनी, शिवपुरी बताया।

आरोपी के पास से एम.डी. ड्रग 10.28 ग्राम (कीमत लगभग 27,000/- रुपये) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रेन के जरिए मादक पदार्थ लाकर सागर में अवैध रूप से विक्रय करने की फिराक में था। हालांकि की जिसे वह ड्रग सप्लाई करने वाला था, उसका पता नहीं चल पाया है। बहरहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। 


निरीक्षक राजपूत ने बताया बरामद की गई एम.डी. ड्रग समाज के लिए अत्यंत घातक एवं जीवन को नष्ट करने वाली मादक पदार्थ श्रेणी में आती है। कार्यवाही के द्वारान निरीक्षक जसवंत राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर ,उप निरीक्षक गौरव गुप्ता, प्रधान आरक्षक नदीम शेख,आरक्षक आतिश मल्लाह, आरक्षक मंजीत की सक्रिय भूमिका रही। 

सागर पुलिस की प्रतिबद्धता
सागर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष मुहिम लगातार संचालित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ने स्पष्ट किया है कि “ड्रग्स समाज के लिए जहर हैं और सागर पुलिस नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।“

सागर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Post a Comment

0 Comments