कटरा एवं गुजराती बाजार में तीन व चार पहिया वाहनों का 8 और 9 अगस्त को रहेगा प्रवेश निषेध, राखी के त्योहार पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, आपातकालीन वाहन पर यह रोक नहीं होगी
सागर/ रक्षाबंधन के त्यौहार के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं । बाजार में भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था एवं बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए । सागर के मुख्य बाजार,कटरा एवं गुजराती बाजार के मार्ग को चार एवं तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर दो दिन प्रवेश निषेध रहेगा। साथ ही आपातकालीन वाहन पर कोई रोक नहीं होगी आजा सकेंगे । कटरा में अवैध रूप से रखे वाहन क्रेन से हटाए जाएंगे । ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 8 एवं 9 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए कटरा बाजार, गुजराती बाजार, साबुलाल मार्केट, नमक मंडी, राधा तिराहा, तीन मडिया, घंसु मुंशी मस्जिद क्षेत्र में भीड़ होने की संभावना है । रक्षाबंधन पर आम जन को यातायात व्यवस्था में परेशानी ना हो इसके लिए 8 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सभी तीन पहिया वाहन जिसमें ऑटो, आपे, ई रिक्शा ,चार पहिया वाहन और 6 पहिया वाहनों का कटरा क्षेत्र में प्रवेश पूर्ण ता प्रतिबंधित रहेगा । वहीं 9 अगस्त को रक्षाबंधन को दृष्टिगत रखते हुए दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक इन सभी सवारी वाहनों का कटरा क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । साथ ही भीड़ को देखते हुए वाहनों के प्रवेश के प्रबंध का समय बढ़ाया जा सकता है ।
कटरा में अवैध रूप से रखे वाहन को हटाने की हिदायत
यातायात पुलिस सागर ने वाहन चालकों से अपील की है, कि कटरा में तीन बत्ती तक जो वाहन स्थाई रूप से पार्क किए गए हैं । उन्हें हटाकर म्युनिसिपल स्कूल अथवा स्वयं की पार्किंग में रखें अन्यथा ऐसे वाहनों को क्रेन से हटाया जाएगा । इस दौरान वाहन में होने वाली क्षति की जिम्मेदारी वाहन मालिक की होगी । केवल दो पहिया वाहन एवं आपातकालीन वाहन को छोड़कर शेष वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
0 Comments