सागर/ विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताएं भ्रष्टाचार एवं छात्र विरोधी गतिविधियों जैसे गंभीर मांगों को लेकर सिविल लाइन जिला पंचायत कार्यालय के सामने स्थित गौर प्रतिमा के पास क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है । यह हड़ताल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी की नेतृत्व में, संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा 8 सूत्रीय मांगो को लेकर जारी है
जिसमें UG की सीटों में वृद्धि की जाए एवं प्रवेश में स्थानीय छात्रों को प्राथमिकता ( आरक्षण )दिया जाए।
छात्रावास आवंटन प्रक्रिया में मेरिट को आधार बनाया जाए। विश्वविद्यालय की नियुक्त प्रक्रिया में हुए घोटाले उनकी जांच हो। विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जाए। विश्वविद्यालय के भवनों में साफ सफाई एवं साफ पेय जल की जाए। छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली हो। छात्रावास में छात्र छात्राओं को गुणवत्ता युक्त भोजन हो। सर डॉक्टर हरि सिंह गौर को भारत रत्न दिया जाए।
उक्त मांगो को लेकर छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, हम अपनी हड़ताल जारी रखेंगे जिसकी जिम्मेदारी एवं जवाब दे ही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी ।
उक्त मांगों पर शासन जल्द ही कार्रवाई नहीं करता तो यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में विवि प्रशासन के भ्रस्ट अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध उग्र आंदोलन की रूप रेखा बनाते हुए सम्पूर्ण सागर जिले में नुक्कड़ सभाएं के साथ जनजागरूक अभियान चलाया जाएगा । क्रमिक भूख हड़ताल में प्रमुख रूप से विश्वविद्यालय अध्यक्ष अंशु शर्मा, उपाध्यक्ष प्रसून पटेल, जतिन सिंह गॉड, पारस साहू , आलोक सोनी, शिवांग उपाध्याय अभिषेक अहिरवार, मुदित वेद,अंशु झांझरिया, साहित्य ठाकुर शामिल हुए।

0 Comments