कलेक्टर नकल शाखा पहुंचे, जहाँ उन्होंने नकल प्राप्त करने हेतु उपस्थित व्यक्तियों से चर्चा की एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नकल शाखा में कार्यों में तेजी लाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
नागरिकों को बेहतर सेवाएं ही हमारी प्राथमिकता –कलेक्टर
कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि कार्यालय का वातावरण स्वच्छ और नागरिक हितैषी होना चाहिए ताकि आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य किया जाए और उल्लंघन की स्थिति में जुर्माने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में नकल शाखा, लोक सेवा केंद्र, रिकॉर्ड रूम एवं पुरानी तहसील का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर राजनंदनी शर्मा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर

0 Comments