सागर/ विधायक शैलेन्द्र जैन ने सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ.लता वानखेड़े के साथ भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और अपनी निजी संपति दान करके प्रदेश के पहले और सबसे बड़े डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले महादानी हमारे बुन्देलखन के गौरव डॉ. सर हरिसिंह गौर को भारत रत्न देने की मांग की,मंत्री को वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया।
विधायक जैन ने कहा कि सागर का डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश का गौरव है। यह विश्वविद्यालय विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के लाखों विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। लेकिन वर्तमान में विश्वविद्यालय कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आश्वासन दिया कि
डॉ.हरिसिंह गौर साहब को भारत रत्न दिए जाने एवं सागर विश्वविद्यालय से संबंधित सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और केंद्र सरकार से जो भी सहयोग संभव होगा, वह उपलब्ध कराया जाएगा।
विधायक जैन ने कहा कि—
“डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का सशक्तीकरण होगा तो यह न केवल सागर बल्कि पूरे बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र की शैक्षिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।”

0 Comments