खेल दिवस पर, खेल परिसर में आयोजित होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं - कलेक्टर संदीप जी आर


 
सागर/ हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस 29 अगस्त 2025 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिनांक 27.08.2025 से 31.08.2025 तक विभिन्न खेल कार्यक्रम का आयोजन खेल परिसर सागर में किया जा रहा है। कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल परिसर सागर में खेल प्रतियोगिताओं एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 
इसी तारतम्य में खेल परिसर सागर में बालक/बालिका वर्ग में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ- बास्केटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 27.08.2025, वॉलीवाल दिनांक 28.08.25, दिनांक 27 एवं 28.08.2025, एथलेटिक्स 100 मी., 200 मी., 400 मी., गोला बारूद, लाँग डेट 28.08.25, मलखँव 27.08.25, हाकी दिनांक 28 एवं 29 अगस्त 2025, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस दिनांक 27 अगस्त 2025 से 29.08.25, फुटबॉलवाल दिनांक 26 अगस्त 2025 से 28.08.2025, एवं ताइक्वांडो दिनांक 27 एवं 28 अगस्त 2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शहर के विद्यालय के बालक/बालिका खिलाड़ी के साथ खेल परिसर के सागर प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी की सराहना करेंगे।

हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त 2025 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रातः 7:30 बजे खेल परिसर सागर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी विजेता खिलाड़ियो को मेडल ट्राफी प्रदान किये जावेगे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर

Post a Comment

0 Comments