सागर/ शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि एवं कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सांसद लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र जैन के साथ पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अटल पार्क स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,सांसद लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र जैन ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही संभागीय भाजपा कार्यालय में सागर विधायक, जिला अध्यक्ष के साथ पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि एवं कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की।कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह,जिला महामंत्री अमित कछवाहा,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,जिला मंत्री सुषमा यादव,कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह मण्डल अध्यक्ष नीरज यादव,मेघा दुबे,मनीष चौबे,विक्रम केशरवानी,अंशुल परिहार नितिन सोनी,राहुल नामदेव,दीपक दुबे गौरव चौहान,रवि ठाकुर युवराज तोमर सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

0 Comments