कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार प्रतीक रजक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय द्वारा कार्यवाही की गई । जिसमें मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत दीनदयाल चौराहा बस स्टैंड स्थित मयूरी राजस्थान मिष्ठान भंडार पर अनियमितताएं पाए जाने पर शासकीय प्रभाव से सील की गई।
संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी. आर. के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिले में सभी खाद्य सामग्री विक्रेताओं, डेयरियों एवं मिठाई दुकानों पर नियमित सैंपलिंग की जा रही है। जहां भी मिलावट या अनियमितताएं पाई जाने पर उसकी सील किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आज संयुक्त दल के द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित मयूरी राजस्थान स्वीट्स पर की गई कार्रवाई के दौरान अनेक अनियमितताएं सामने आईं, जिसके आधार पर प्रतिष्ठान को सील करने की कार्यवाही की गई।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर

0 Comments