सागर विधायक के नेतृत्व में बरसते पानी में निकली निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से गूंजा शहर

सागर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन के नेतृत्व में खुरई रोड स्थित साहू समाज धर्मशाला से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार उपस्थित थे,बरसते पानी में भी मातृ शक्ति, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और "भारत माता की जय" तथा "वंदे मातरम्" के गगनभेदी नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

तिरंगा यात्रा में डीजे, ढोल और बैंड-बाजे की धुनों के साथ देशभक्ति गीत गूंजते रहे। हाथों में लहराता तिरंगा, चेहरे पर उमंग और देशभक्ति का जोश यात्रा को विशेष बना रहा। विधायक जैन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि यह हमें हमारे वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है और राष्ट्र सेवा के संकल्प को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, सविता जिनेश साहू, सुषमा यादव, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, अमित बैसाखिया, नीरज यादव, मेघा दुबे, प्रतिभा रामेश्वर चौबे, नीलम अहिरवार, अनीता अहिरवार, सतीश जैन, अंशुल हर्षे, याकृति जड़िया, पूजा राधेश्याम सोनी, गोलू कोरी, भरत अहिरवार, किरण सैनी, नेहा जैन, शारदा कोरी, मीरा चौबे, मनोरमा उपाध्याय, मेघा मिश्रा, सावित्री सैनी, संध्या इटोरिया, गीता दक्ष, देवका विश्वकर्मा, विशाल खटीक, संजय दुबे, रश्मि कुशवाहा, सुनीता रैकवार और दीपक पौराणिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा का समापन देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने आजादी के अमर वीरों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments