कांग्रेसियों ने पुतला जलाना चाहा तो पुलिस से हुई झड़प, दोबारा जलाना चाहा पानी की बौछार से प्रदर्शन कारीयों को किया तितर-बितर, वोट चोरी का विरोध नारेबाजी एवं तख्ती दिखा कर किया प्रदर्शन. विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश - राजकुमार पचौरी

 
      वोटर वेरीफिकेशन और कथित वोट चोरी के विरोध मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरग,प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को सागर में कांग्रेस नेता ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी की नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बस स्टैंड स्थित दीनदयाल चौराहे पर जमा हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । कार्यकर्ताओं के हाथ में वोट चोरी बंद करो जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां भी थी । मौके पर भारी पुलिस और फायर ब्रिगेड तैनात रहा । प्रदर्शन के द्वारान अचानक कांग्रेस कार्यकर्ता बाइक पर जलता हुआ पुतला लेकर पहुंचे और उसे जमीन पर फेंकने की कोशिश की । पुलिस ने पुतला छीन लिया और पानी से बुझा दिया। इस बीच पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई । पुलिस ने वाटर कैनन की मदद से प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान मंदिर मार्ग गोपाल गंज की तरफ से कांग्रेसियों ने दूसरा पुतला जलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने छीन लिया और उसे बुझा दिया । इस बीच कार्यकर्ताओं पर जम कर वाटर कैनन का प्रयोग भी किया गया । 
      इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी नें कहा कि कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के विरोध केंद्र सरकार का आज पुतला दहन किया गया है । विपक्षी सांसदों को आवाज उठाने पर गिरफ़्तार करना केंद्र सरकार की हिटलर शाही और तानाशाही प्रवत्ती को दर्शाता है। 
      पुतला दहन कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन और जनता उपस्थित रहीं, लम्बे समय बाद कांग्रेस का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।
   प्रदर्शन मे प्रमुख रूप से पं मुन्ना चौबे, सुनील जैन पूर्व विधायक,अमित दुबे राम जी, मुकुल पुरोहित,प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, नेता प्रतिपक्ष बाबू यादव,चक्रेश सिंघई,पप्पू गुप्ता,मुन्ना यादव,महेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष गण योगराज कोरी,प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान,पार्षद गण ताहिर खान,अशोक चकिया, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी,अवधेश तोमर,सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, महेश जाटव कमलेश तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, रमाकांत यादव,सागर साहू,महेश अहिरवार,अरविंद ठाकुर, अजय राजपूत,हरिश्चंद्र सोनबार,, रवि सोनी, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, लीलाधर सूर्यवंशी, गब्बर खान, गोपाल प्रजापति, शाहरुख पठान, शाहरुख खान, निलेश अहिरवार, गब्बर पठान,मार्शल खान, दिनेश पटेरिया कुंजीलाल लडियां, दीनदयाल तिवारी, नौशाद अब्बासी,महेश सोनी, शरद पुरोहित,रिंकू केसरवानी, महेश सोनी, दीपेश कोरी,प्रशांत सोनी, आदित्य चौधरी, यश तिवारी, लोकेंद्र विश्वकर्मा, रितेश विश्वकर्मा, पं रामशर्मा, जैद खान, सौरभ खटीक, चैतन्य कृष्ण पांडे, राजेश कोरी,लीलाधर सूर्यवंशी,शाहरुख खान,अंकुर यादव, वासु सोनी,गोलू सेन,इमरान खान, पिंकू यादव,सलीम खान, प्रमोद साहू,रिंकू केसरवानी,काजल रयान ,अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष जमीर गब्बर पठान,श्रेया कुमार, जय रैकवार,ओमप्रकाश पंडा, नैतिक चौधरी, हिमांशु गंगेले,पीयूष अवस्थी, शिव अहिरवार,धनंजय अहिरवार,राजाराम मयूरी सहित सेकड़ो की संख्या मे केंद्र सरकार के पुतला दहन मे लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments