सागर /खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कलेक्टर के निर्देश पर डॉ. ममता तिमोरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सागर के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन मावा, मिठाई ,चाट ,चौपाटी, किराना दुकानों की सतत् निगरानी की जा रही है । एवं अनियमितताए पाये जाने पर विधिवत कार्यवाही की जा रही है कटरा मिनिस्पल स्कूल के पास स्थित चाट चौपाटी का निरीक्षण करने पर इंडियन मसाला डोसा, दिगम्बर चाट सेंटर पर रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया।
जबकि श्री नाथ पाव भाजी के दो-दो प्रतिष्ठानों का संचालन एक ही रजिस्टेशन पर करना पाया गया उक्त सभी पर वैधानिक कार्यवाही के तहत सक्षम न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किये जायेगे। बस स्टेण्ड स्थित गब्बर चाट पर विक्रय हेतु रखे समोसा बालू साई की जांच चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से प्राथमिक स्तर पर कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आने पर नमूना जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। इसके अलावा साफ-सफाई एवं अन्य अनियमिताए पाये जाने पर सुधार सूचना की भी कार्यवाही की गई । नवीन किराना बस स्टेण्ड में विक्रय हेतु रखे पैक्ड समोसे जिनमें लेवल सबंधी कोई भी सूचना नही पाये जाने पर नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य पदार्थों की सत्त निगरानी हेतु समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर

0 Comments