विधायक ने निगमाध्यक्ष एवं अधिकारियों के साथ डेयरी विस्थापन परियोजना का निरीक्षण कर आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए

सागर / विधायक शैलेंद्र जैन ने नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ डेयरी विस्थापन परियोजना अंतर्गत डेयरी विस्थापन क्षेत्र हफसिली का भ्रमण कर निरीक्षण किया । भ्रमण के दौरान डेयरी संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार पांडे एवं डेयरी के अन्य सदस्य एवं डेयरी संचालकों के क्षेत्र में संचालित सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ में पानी की टंकी के निर्माणकर्ता रोहित सोनी एवं डेयरी प्रोजेक्ट को संरचनात्मक बनाने वाली कंपनी राधे प्रोडक्शन जबलपुर को नालियों की सफाई ,निर्माण एवं आवश्यक कार्य कराने तथा डॉक्टर को प्रतिदिन कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने डेयरी विस्थापन परियोजना में मुकेश कुमार पांडे की डेयरी को देखकर कार्य की सराहना की। 

 नगर निगम उपायुक्त डॉ. एस.एस. बघेल ने जानकारी दी कि डेयरी विस्थापन परियोजना में 264 डेयरी संचालकों को प्लाट आवंटित किए गए थे जिनके भौतिक सत्यापन हेतु निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा दल गठित किया गये थे, गठित दल द्वारा सभी आवंटित प्लाटों का भौतिक सत्यापन किया गया,जिनमें 180 डेयरी मालिकों द्वारा शेड का निर्माण नहीं किया न ही स्थल पर पशुओं को रखा गया है। ऐसे सभी 180 डेयरी मालिकों को नोटिस दिए गए हैं तथा उनके आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान साइट उपयंत्री दिनकर शर्मा, उपयंत्री महादेव प्रसाद सोनी, उपयंत्री राहुल रैकवार अपनी व्यवस्था हेतु अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments