सागर /शुक्रवार को सागर पहुंचे मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने जगह - जगह स्वागत किया । जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया, महापौर संगीता सुशील तिवारी,पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह सहित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। सागर के मोतीनगर चौराहे पर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन के साथ जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी,मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने सभागार में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ आम जनों की सहभागिता रही।
बामोरा में महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन कन्या छात्रावास बनाने को समाज सेवा के क्षेत्र में एक बेहतर सेवा प्रकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व गृह मंत्री , विधायक भूपेन्द्र सामाजिक क्षेत्र में लगातार काम करते हैं और यह कार्य भी सराहनीय है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस भवन के शिल्यान्यास भूमिपूजन में पिछले साल दिसम्बर में मुझे यहां आने का अवसर मिला था और विगत 8 माह में सुविधाजनक भवन बनकर तैयार हो गया है। आज मैंने यहां देखा कि बहुत अच्छी व्यवस्था भूपेन्द्र सिंह ने की है। सामुदायिक भवन में छात्राओं का छात्रावास है। तोमर ने कहा कि मैं समझता हूं कि ग्रामीण क्षेत्र के सामन्य परिवार और गरीब परिवार की बेटियों को शहर में यह सुविधा मिल जाए तो उनके जीवन को बहुत अच्छी सहायता मिलती है। मुझे पूरी आशा है कि छात्रावास को एक अच्छा अनुशासित वातावरण मिल रहा है। एक अच्छी जीवन को वह प्रारंभ कर रहीं हैं और अध्ययन पूर्ण होने के बाद निश्चित रूप से उनका जीवन और उत्कृष्ट होगा। इसके पूर्व उन्होंने छात्रावास के आवास कक्ष को भी देखा। तदोपरांत उन्होंने छात्राओं के साथ स्वलपाहार लिया। छात्रावास की छात्राओं को आने-जाने के लिए भूपेन्द्र सिंह द्वारा उपलब्ध कराई मिनी बस का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, क्षत्रिय महासभा सागर के जिलाध्यक्ष लखन सिंह, महापौर प्रतिनिधि डाॅ. सुशील तिवारी, लक्ष्मण सिंह, शैलेन्द्र ठाकुर, रिशांक तिवारी, महेश साहू, अजय देवलचैरी, शुभम घोषी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत, एड. गोविंद सिंह कर्रापुर, राहुल चौरा, गोलू श्रीवास्तव, अजीत सिंह चीलपहाड़ी, के.के. गुर्जर, अवधेश जैन, अतुल नेमा, संदीप साहू, बाबू घोषी, नमन चौबे, शुभम नामदेव, कमलेश जाटव, नरेश धनौरा, संदीप कुसमगढ़, सत्यम धनौरा, नकुल हजारी, सुधीर सिंह रतनारी, मंगल सिंह, दीपक पौराणिक, गोविंद सिंह, संदीप सिंह, सचिन ठाकुर, चंद्रास ठाकुर आदि उपस्थित थे।

0 Comments