सागर / मंगलवार की शाम को भाजपा महिला मोर्चा ने नमक मंडी चौराहे पर कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया । साथ ही आक्रोशित महिलाओं ने जीतू पटवारी के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए पुतले को पीटकर जलाया। पुतला दहन के दौरान कॉंग्रेस पार्टी,राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के खिलाफ भी नारे बाजी की ।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने कहा वर्तमान समय में देस की केंद्र व राज्य सरकारें मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रहीं है जिसका परिणाम है कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पूर्ण समर्पण एवं दक्षता के कार्य करते हुए आगे बढ़ रहीं हैं। "ऑपरेशन सिंदूर"हो या खेल का मैदान हो हर जगह महिलाएं अपने देश का मान बढ़ा रहीं है। जो शायद कॉंग्रेस और उनके नेताओं को रास नहीं आ रहा है इसलिए उनके द्वारा महिलाओं को अपमानित करने इस प्रकार की बयानबाज़ी की जा रही जो कांग्रेस के कुसंस्कार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता याद रखें नारी नशा नहीं करती है, पर जब अपनी शक्ति पर आ जाए तो दुष्टों का नाश जरूर कर देती है। कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक विनाश अब सुनिश्चित है।
पुतला दहन में सुषमा यादव, नेहा जैन स्नेहलता साहू रश्मि कुशवाहा,सुश्री जयश्री रैकवार,प्रमिला मौर्य,मंजु केशरवानी, प्रीति केशरवानी,मालती पवार व अन्य मातृ शक्ति व भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। साथ ही शैलेश केशरवानी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष नीरज यादव,मनीष चौबे,विक्रम सोनी,नितिन सोनी,राहुल वैध, कन्हैया पटेल,जिनेश साहू,मुकेश साहू मनोहर साहू कुलदीप खटीक,चिराग सबलोक व अन्य पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
0 Comments