सागर का गौरव देश भर में बढ़ाया, हिमालय वुड-बैज स्काउट गाइड उच्चस्तरीय परीक्षा कोर्स पूर्ण कर




मध्य प्रदेश से सागर की गाइड कैप्टन ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्काउट गाइड का उच्चस्तरीय परीक्षा कोर्स हिमालय वुड-बैज । सफलतापूर्वक पूर्ण कर दुर्गा गोवा, छिरारी एवं कृष्णा साहू चितौरा, फ्लॉक सेक्शन से मंजू लता सोनी ने सागर प्रदेश, संभाग एवं जिले का गौरव देश भर में बढ़ाया।

राष्ट्रीय स्तर से चयनित राष्ट्रीय पाठ्यक्रम हिमालय बुड बैज परीक्षा के लिए दिनांक 6 से 12 मई 2025 को राष्ट्रीय ट्रेनिंग सेंटर पंचमढ़ी में आयोजित हुआ। जिसमें भारत भर से चयनित सभी प्रदेशों से गाइड कैप्टन शामिल हुई। मध्य प्रदेश राज्य से 6 गाइड कैप्टन एवं 1 फ्लॉक लीडर का चयन इस कोर्स परीक्षा के हुआ थाजिसमें केवल गाइड कैप्टन दुर्गा गोवा, कृष्णा साहू एवं फ्लॉक लीडर मंजू लता सोनी सागर संभाग ने सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम को पूर्ण कर पास किया। यह प्रदेश एवं सागर संभाग के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।
राज्य मुख्यालय से राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड जानकी सिंह,संभागीय मुख्यालय सागर से आयुक्त लोक शिक्षण संचनालय प्रभारी मृत्युंजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद जैन, संभागीय संगठक गाइड कंचन सिंह एवं प्राचार्य व समस्त पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग एवं स्काउट गाइड ने गाइड कैप्टन एवं फ्लॉक लीडर को शुभकामनाएं प्रेषित की। गाइड कैप्टन कृष्णा साहू ने बताया कि स्काउट गाइड 3 साल से लेकर 25 साल तक के बच्चों लिए है। इससे जीवन भर जुड़कर सेवा कार्य करते है। स्काउट गाइड देश के सुयोग्य नागरिकों एवं चरित्र का निर्माण करती है और जीवन जीने की कला सीखती है। मैंने 2017 में स्काउट गाइड का एक दिवसीय विग्नर्श कोर्स किया इसके उपरांत 7 दिवसीय बेसिक कोर्स किया। विद्यालय में दल का पंजीयन कर वारंट प्राप्त कर सतत कल्पना चावला गाइड दल का संचालन किया। गाइड/छात्र का दल में प्रवेश के 6-6 माह के अंतराल से दीक्षा, प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान एवं तृतीय सोपान पाठ्यक्रम पूर्ण कर परीक्षा देते है। इसके एक एक वर्ष के अंतराल से राज्यपाल पुरस्कार टेस्ट, राष्ट्रपति पुरस्कार टेस्ट देते हैं। गाइड कैप्टन की प्रगति भी बच्चों की प्रगति पर ही निर्भर करती है। कम से कम चार गाइड तृतीय सोपान पूर्ण कर लेने के उपरांत ही हैं गाइड कैप्टन एडवांस कोर्स पूर्ण कर पाती है ।एडवांस कोर्स करने के 6 माह उपरांत प्रशिक्षण अध्ययन का कोर्स करना पड़ता है। जिसे उत्तीर्ण करने 6 माह उपरांत ही हिमालय बुड बैज कोर्स करने के पात्र होते है। जिसमें आपके स्काउट गाइड के सभी कौशल का परीक्षण होता है,जो एक गाइड कम्पनी चलने हेतु अनिवार्यता आने चाहिए।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर

Post a Comment

0 Comments