नदी में नहाने गए पांचदोस्त पानी में डूबने से चार की मौत, एक सुरक्षित, आज सुबह रेस्क्यू टीमन ने दो शवों को निकाला

सागर नरयावली विधानसभा अंतर्गत रिछावर गांव के पास बेबस नदी में नहाने गए पांच दोस्त । नहाते समय चार युवक डूब गए। उनका एक साथी इस हादसे में बच गया । जानकारी के अनुसार किसी को भी तैरना नहीं आता था । सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया । जिसमें नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए ।  
देर रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी । सुबह एसडीआरएफ की टीम को नदी में सर्चिंग के द्वारानं युवकों के शव बरामद हुए । जानकारी के अनुसार अभिषेक अहिरवार ने पूछता अच्छा में बताया उनके चारों दोस्त नदी में नहाने समय मस्ती कर रहे थे अचानक से एक दोस्त गहरे पानी में पहुंचा और डूबने लगा जिसे बचाने दूसरा युवक भी डूब गया ऐसे ही एक दूसरे को बचाने में शनि, राज ,सुनीत और निखिल नदी में डूब गए । अभिषेक ने बताया कि पांचो में से किसी को भी तैरना नहीं आता था अपने दोस्तों को डूबता देख शोर मचाकर दूर खड़े ग्रामीणों को आवाज लगाकर बुलाया लेकिन जब तक वह आए तब तक चारों डूब चुके थे । 
 
मृतकों के नाम निखिल अहिरवार रिछावर उम्र 22 साल। सुनीत लडिया खुशीपुरा मोती नगर उम्र 23 साल।
सनी अहिरवार उम्र 22 साल खुशीपुरा मोती नगर। 
राज अहिरवार खुशीपुरा मोती नगर उम्र 22 साल।
अभिषेक अहिरवार निवासी खुशीपुरा जो कि हादसे के बाद सुरक्षित है।

Post a Comment

0 Comments