बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सफलतापूर्वक हो रहा कैंसर के मरीजों मरीजों का इलाज, पीड़ितों को मिली राहत

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भी अब महानगरों की तर्ज पर कैंसर पीड़ितों का इलाज करने में सक्षम हो गया है । हम बात कर रहे हैं सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की जहां 21 जून 2024 में महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर एवं अन्य कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए, पिंक क्लिनिक की शुरुआत कॉलेज की अध्यक्ष डॉक्टर अरुणा कुमार एवं डीन पीएस ठाकुर के द्वारा मेडिकल कॉलेज की सर्जरी विभाग के डॉक्टर सुनील सक्सैना के द्वारा की गई थी।
2024 से लेकर अब तक बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की पिक क्लीनिक में 314 महिलाओं ने अपनी जांच कराई जिसमें बेस्ट कैंसर की शिकायत प्राप्त हुई डॉक्टर सुनील सक्सेना ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की अधिष्टाता डॉक्टर पीएस ठाकुर के द्वारा लगातार पिंक क्लिनिक को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ इसकी मॉनीटरिंग की गई एवं यह पिंक क्लिनिक लगातार कार्य कर रही है। महिलाओं के लिए अलग से शुरू की गई इस पिंक क्लीनिक को एक साल पूरे हो गए है । सर्जरी विभाग के डॉक्टर सुनील सक्सेना ने बताया कि महिलाओं के ब्रेस्ट की विभिन्न बीमारियों को लेकर क्लीनिक में लग भग 314 महिलाएं आंचुकि है , जिसमें से 56 महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि की गई। 56 में से 47 महिलाओं की स्थानीय स्तर पर सर्जरी की गई और उनकी जान बच सकी गई।  सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील सक्सेना ने कहा कि इन कैसर मरीजों की जान इसलिए बच सकी कि महिलाएं समय रहते क्लीनिक पर जांच कराने पहुंची और कैंसर जैसी घातक बीमार का समय पर इलाज हो पाया। डॉ. सुनील सक्सेना ने बताया कि जांच में देरी से कैंसर शरीर में फैल जाता है, जिससे मरीज की समस्या बढ़ जाने पर उन्हें मुंबई, भोपाल व इंदौर ऑपरेशन के लिए भेजना पड़ता है। जिससे उन्हें आर्थिक रूप से भी काफी परेशान होना उठाना पड़ती है, इसके अलावा इलाज में जोखिम भी बढ़ जाता है।

महिलाओं की झिझक दूर करने एवं उच्च स्वास्थ्य परीक्षण के लिए खोली थी क्लीनिक ।

डीन डॉ. पीएस ठाकुर ने कहा कि महिलाएं बेस्ट की बीमारियों को लेकर अक्सर कतराती हैं। इसलिए 21 जून 2024 को सेपरेट क्लीनिक खोली थी। जहां अधिकांश स्टाफ महिलाएं हैं। हर उम्र की महिलाएं व युवतियां पहुंचती हैं। जहां सिर्फ ब्रेस्ट की गठानों व अन्य समस्याओं का समाधान डॉक्टर्स करते हैं। जिसमें प्रत्येक बुधवार सुबह 10.30 से दोपहर 1 बजे तक क्लीनिक खुलती है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर

Post a Comment

0 Comments