सागर लाखा बंजारा झील में निकली तिरंगा यात्रा, ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजी झील, विधायक शैलेंद्र जैन के नेतृत्व में नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा


सागर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा विधायक शैलेन्द्र जैन के नेतृत्व में सागर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस आयोजन में महापौर संगीता सुशील तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, एस.डी.एम. अदिति यादव, पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे ।

लगभग 50 से अधिक नाव, पेडल बोट एवं क्रूज पर तिरंगा लेकर सहभागी जब झील में उतरे तो ‘वंदे मातरम’ के नारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा।

सागर विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा नागरिकों में राष्ट्र प्रेम और देश की एकता की भावना जगाने का माध्यम है। जल, थल और नभ—तीनों माध्यमों में एक साथ तिरंगा यात्रा निकाले जाने से पूरे प्रदेश में देशभक्ति का संदेश फैल रहा है।
महापौर संगीता सुशील तिवारी ने बताया कि सागर झील में नाव एवं क्रूज पर यह अनोखी तिरंगा यात्रा नागरिकों के दिलों में देशप्रेम का जोश भरने का कार्य कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर राष्ट्र प्रेम की अलख जगाई जा रही है, और सागर झील में आयोजित यह यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने कहा कि नाव, क्रूज और पेडल बोट पर हाथों में लहराता तिरंगा सभी का ध्यान खींच रहा था, जिससे देशभक्ति की भावना और प्रबल हुई।
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने तिरंगा यात्रा में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संध्या भार्गव, एम.आई.सी. सदस्यों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी, एम.आई.सी. सदस्य धर्मेन्द्र खटीक, रूपेश यादव, संगीता शैलेश जैन, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, पार्षद सविता जनेश साहू, नीरज गोलू कोरी, देवेन्द्र अहिरवार, रूबी कृष्णकुमार पटेल, पूर्व पार्षद चेतराम अहिरवार, शारदा कोरी, विषाल खटीक, उपायुक्त एस.एस. बघेल, मनोज रैकवार, मनीष चौबे, राहुल नामदेव, कृष्णकुमार बबलू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments