1.50 करोड़ रूपए की राशि से निर्मित रेस्ट हाउस का लोकार्पण, राहतगढ़ को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करना मेरा सपना - मंत्री गोविंद सिंह राजपूत



सागर । मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुधवार को राहतगढ़ के पास चौकी में 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक सर्किट हाउस का लोकार्पण किया।

 इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और भारी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि राहतगढ़ को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करना मेरा सपना है। हमारा लक्ष्य है कि इस क्षेत्र के लोग बड़े शहरों जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकें। यह सर्किट हाउस न केवल अधिकारियों और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक ठहराव प्रदान करेगा, बल्कि यह राहतगढ़ को एक नई पहचान भी देगा। उन्होंने आगे कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की मैं स्वयं नियमित समीक्षा करता हूं, ताकि क्षेत्रवासियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलें। मेरा संकल्प है कि राहतगढ़ क्षेत्र विकास के हर पैमाने पर अग्रणी बने।

उन्होंने आगे कहा कि यह सर्किट हाउस सागर संभाग का सबसे व्यवस्थित और सुसज्जित सर्किट हाउस है। सर्किट हाउस में सभी कमरों में एयर कंडीशन, आधुनिक ड्राइंग रूम, डाइनिंग हॉल और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह सर्किट हाउस न केवल राहतगढ़ की शान बढ़ाएगा, बल्कि यहां आने वाले अतिथियों को घर जैसा आराम देगा। 

 राजपूत ने सर्किट हाउस के निर्माण कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों और कांट्रेक्टर की प्रशंसा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्किट हाउस का रखरखाव नियमित रूप से किया जाए और इसकी सुंदरता व सुविधाओं में कोई कमी न आए। यहां 24 घंटे दो कर्मचारी मौजूद रहें, ताकि अतिथियों को तुरंत सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकें। साथ ही, उन्होंने सर्किट हाउस परिसर में लगे पेड़-पौधों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि परिसर हरियाली और स्वच्छता बनी रहे। 
             इस अवसर पर साहित्य तिवारी ईई, सोमेश श्रीवास्तव एसडीओ, प्रदीप जैन उपयंत्री, भगवानदास कोरी, सरपंच राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, विनोद ओसवाल, विनोद कपूर, रामकुमार यादव, रामनाथ कुर्मी, अमित राय, सतीश तिवारी श्रीराम देवालिया, दीपक जैन डैनी, नईम मंसूरी,अतीक कुरैशी, रणधीर सिंह, मयंक जैन अर्पित जैन उमाशंकर कबीरपंथी विकास जैन, अभी विश्वकर्मा पंकज जैन, मुलायम चौधरी अंकित जैन दीपक जैन, याकू मंसूरी, ऋषभ ओसवाल देवेंद्र यादव, अनुराग पाठक, प्रवीण गोस्वामी,नेकीराम खटीक, तरीक, कप्तान कुशवाहा, प्रभु दयाल पीडी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments