सागर / मोती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब दुकान के सामने ही पुलिया से फिसल कर एक युवक मोगा नाले मिले गिरा गया । जिसकी सिर में आई गंभीर चोट के कारण मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया ।
पुलिस के अनुसार पंतनगर निवासी हेमराज घोड़ी पिता लक्ष्मण सिंह घोसी उम्र 40 साल गुरुवार शाम को गोला कुआं के पास पुलिया से नाले में गिर गया । सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस की पूछताछ में मृतक के भाई ने बताया हेमराज नशे का आदी था । मामले में पुलिस के मर्ग कायम करते हुए जांच में लिया गया है।

0 Comments