मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पोर्टल एवं अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम का जैसीनगर में करेंगे शुभारंभ

सागर / मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जैसीनगर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पोर्टल एवं मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे । प्रदेश सरकार द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए सिटी गैस डिसटीब्यूशन नीति 2025 लागू की गई है । जिसके तहत राज्य के जिलों में पाइपलाइन बिछाकर उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन दिए जाएंगे । वाहनों के लिए सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे । इससे घर-घर स्वच्छ और सस्ता ईंधन उपलब्ध होगा । 

राजपूत ने बताया उपभोक्ताओं में आपका राशन आपका अधिकार संबंधी जागरूकताओं के लिए शिविरों का आयोजन किया गया है । खाद्यान्न प्राप्त होते ही पंजीबद्ध उपभोक्ताओं को एसएमएस से राशन की मात्रा संबंधी जानकारी मिलेगी । उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न पहुंचने की जानकारी भी उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी । जैसीनगर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सागर आएंगे यहां वे पद्माकर सभागार में सागर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे ।

Post a Comment

0 Comments