आज होगा गणेश विसर्जन, लेहदरा नाका नदी पर तैयारियां पूर्ण साफ-सफाई सुरक्षा के निर्देश, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सागर / गणेश विसर्जन को लेकर भोपाल रोड बड़ी नदी पर तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं । साथ ही पुराने घाट के सामने ही नया घाट भी बनाया गया है । अपर कलेक्टर अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर आरती यादव, संयुक्त कलेक्टर अमन मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शसंजीव यूइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने गणेश विसर्जन के विभिन्न स्थलों सहित लेदरहारा नाका स्थित बड़ी नदी का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। विसर्जन स्थल पर पर्याप्त साफ-सफाई, नाव, गोताखोर, हाइड्रोलिक मशीन, बैरीकेटिंग, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं उचित प्रकाश व्यवस्था की गई है । 
साथ ही उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे, ताकि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन क्रमबद्ध और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

अधिकारियों ने बताया कि चकरा घाट पर भी नगर निगम द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली की सहायता से गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित कर, पूरी श्रद्धा, पूजा-अर्चना के साथ उन्हें वैकल्पिक नदी स्थल पर विसर्जित किया जाएगा।

 

Post a Comment

0 Comments