शिवसेना सहित हिंदू संगठनों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन सोपा ज्ञापन, सामाजिक सौहाद्र बिगाड़ने वालों का हुक्का पानी बंद हो, रासुका लगाकर मकान तोड़ने की मांग की

सागर/ ईद मिलादुन्नवी की वाहनरैली के दौरान सर तन से जुदा जैसे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने वाले नारो से आक्रोशित शिवसेना, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू महासेना, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने बरसाते पानी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा को ज्ञापन सोपा ।  

ज्ञापन में उल्लेखित है कि शहर की शांति सामजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले सर तन से जुदा जैसे आपत्तिजनक नारे लागने वालो आराजक तत्वों पर रासुका एवं बुलडोजर की कार्रवाई की जावे। रंगरेज मस्जिद पर राष्टीय ध्वजा तिरंगे का अपमान करने वाले मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों पर राष्टद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। ईद मिला दन्नवी पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले आराजक तत्वों शासकीय राशन पानी बंद किया जाए।   
हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष डॉ उमेश सराफ ने कहा कि कटारा मस्जिद पर चक्काजाम कर जबरन दुकाने बंद करने वाले तत्वों पर तत्काल मुकदमा दर्ज होना चाहिए। शिवसेना जिला प्रमुख दीपक सिह लोधी ने कहा कि कटारा मस्जिद के पास चक्काजाम कर रहे मुस्लिम युवकों ने विश्व हिन्दू परिषद जिला उप अध्यक्ष विकास चौरसिया के घर में घुस कर तोड़फोड़ मारपीट करने वालो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। कपिल स्वामी ने कहा की सागर के शुक्रवार शनिचरी पर लेंड जेहाद की घटना के साथ लव जेहाद का का क्रम भी बड़े स्तर पर जारी है । हिंदू महासेना अध्यक्ष कौंशल यादव ने कहा कि सर तन से जुदा जैसे सौहार्द बिगाड़ने वाले नारों की साजिश सदर की बहरमोहल में रचे जाने की आशंका है, जिसकी जांच होनी चाहिए। इस द्वारान 

शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह, हेमराज आलू , पंकज दूबे, आशुतोष तिवारी विश्व हिंदू परिषद शशांक ठाकुर, बिरजेंद पटेल, शिवसेना के शिवशंकर दूबे, धर्मेन्द्र यादव ,देवराज शुक्ला, महेंद्र पटवा, सचिन जैन, गौरव बड़कुल, अजीत जैन, रवि राज ,विकास शर्मा, चुटकी रजक, अजय बुंदेला, नमन बैध, रवि सेन, सुमित भार्गव, शशांक रावत, राहुल राय ,दीपक रैदास, पंकज आठिया, राहुल बिट्ठल, बिट्टू पहलवान, शिवसैनिकों सहित सभी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे ।

Post a Comment

0 Comments