विवादित नारे लगवाने वाले जिला शहर महामंत्री व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को कांग्रेस ने किया नोटिस जारी


सागर / बीते दिनों एक जुलूस के द्वरान तीनबत्ती पर सर तन से जुदा करने वाले विवादित भड़काऊ - नारे लगाने के मामले में कोतवाली पुलिस पहले ही तीन लोगों पर आपराधिक मामला पंजीबद्ध कर चुकी है। इसके बाद एफआईआर में कांग्रेस से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी नोटिस जारी किए है । 
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री संजय कावले के आदेशानुसार जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने पिछले दिनों ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व पर मुसलमान भाइयों द्वारा निकाली गयी वाहन रैली के दौरान तीनबत्ती पर भड़काऊ नारे लगाने और सामाजिक सद्भाव खराब करने पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सदर मंडल फिरदोश कुरेशी और जिला शहर महामंत्री शहवाज कुरैशी को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन में जबाव मांगा है,जबाव ना देने की स्थिति में एक तरफा कार्यवाही की जायेगी यह भी नोटिस में स्पष्ट किया गया है।
इस प्रेस नोट के माध्यम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी यह भी स्पष्ट करती है कि अन्य दोषी पम्मा कुरैशी(कसाई) कांग्रेस पार्टी के सदस्य नही है और जिला शहर कांग्रेस कमेटी का इस वाहन रैली से कोई संबंध नहीं था यह भी स्पष्ट किया जाता है।
जिला शहर कांग्रेस संगठन भविष्य में भी किसी भी प्रकार का अनुशासन हीन कृत्य बर्दाश्त नहीं करेगा यह भी स्पष्ट किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments