सागर / राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हथियारबंद बदमाशों ने ई-कॉमर्स कंपनी के पार्सल से भरे ट्रक को लूटा । घटना 16 -17 सितंबर की दरमियानी रात करीब 2:00 बजे सागर नरसिंहपुर मार्ग की बताई जारही है। जहां गौरझामर थाना अंतर्गत तिराहा सिलारपुर गांव के पास की है। जहां अंडर ब्रिज के निर्माण के चलते कंटेनर की स्पीड कम हुई और इसी दौरान हथियारबंद चार बदमाश कंटेनर में घुस गए । बदमाशों ने मारपीट करते हुए चालक को कंटेनर के केबिन में बंद बंधक बना लिया । चालक ने चिल्लाने की कोशिश की तो लुटेरों ने बोला कि शांत रहो नहीं तो गोली मार देंगे । इसके बाद लुटेरों ने ग्राइंडर मशीन से कंटेनर को काटकर उसके अंदर रखे पार्सल लूट कर दूसरे वाहन में शिफ्ट कर दिए । कंटेनर चालक किसी से संपर्क नाकर सके इसके लिए आरोपियों ने उसे नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में छोड़कर उसका मोबाइल भी अपने साथ लेकर भाग गए ।
यह पूरी घटना कंटेनर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई । वीडियो देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मेवाती हैं । मामले में कंटेनर चालक दिलचन पटेल पिता अवध पटेल उम्र 39 साल निवासी ग्राम धुनीमा जिला खगडिया बिहार की शिकायत पर शनिवार को गौरझामर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया है ।
पुलिस के अनुसार कंटेनर में कुल 609 पार्सल थे, उसमेसे बदमाश क्या-क्या लूट कर ले गए हैं, यह पता लगाने के लिए एमाजान कंपनी के अधिकारियों को बुलाया है ।

0 Comments