नमो मैराथन का आयोजन रविवार को 7 बजे स्मार्ट सिटी स्टेडियम से जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र छात्राओं सहित 2000 से अधिक प्रतिभागी होगे शामिल

सागर/मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर संदीप जी आर के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नमो मैराथन का आयोजन 21 जून को प्रातः 7:00 बजे से सागर स्मार्ट सिटी स्टेडियम से किया जायेगा। सिटी स्टेडियम से प्रारम्भ मैराथन लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः सिटी स्टेडियम में संपन्न होगी। पंचायती ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के नेतृत्व में जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, स्कूलों कॉलेजों के छात्रछात्राएँ, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खिलाड़ी, पुलिस विभाग, एनसीसी केडेट, एनएसएस केडेट और नागरिकों द्वारा इस नमो मैराथन में सहभागिता की जायेगी।

उक्त नमो मैराथन की तैयारियों के संबंध में नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री ने आज नगर निगम कार्यालय में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, स्मार्ट सिटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीयों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 21 सितम्बर 2025 दिन रविवार को सेवा पखवाडा अन्तर्गत आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत थीम पर "नमो मैराथन" का आयोजन किया जाएगा। "नमो मैराथन" का आयोजन सिटी स्टेडियम सागर से प्रातः 7 बजे किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन का लाईव प्रसारण भी किया जायेगा। नमो मैराथन दौड़ में जनप्रतिनिधियों के साथ संस्था के खिलाड़ी/संख्यानुसार अनिवार्य रूप से संस्था के खेल प्रभारी/एन.सी.सी./एन.एस.एस./ स्काउट की छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

उन्होंने सभी विभागों के उपस्थित अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा की कार्यक्रम को निर्धारित समय अनुसार सम्पन्न कराने में अपनी अपनी भूमिका का कुशल निर्वहन करें। उन्होने कहा की यह आयोजन स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के दौरान किया जा रहा है यह आयोजन जीरो वेस्ट इवेंट होगा।सभी प्रतिभागियों हेतु पेयजल की व्यवस्था स्टील के ग्लास में की जायेगी डिस्पोजल पदार्थों का उपयोग नहीं किया जायेगा। आयोजन के दौरान पर्याप्त डस्टबिन होना आदि आवश्यक सुविधाएँ निगमकर्मी सुनिश्चित करें ताकि आयोजन के दौरान और उसके बाद सड़कों पर या आयोजन स्थल पर कचरा न फैले। सड़को की सफाई व चूना लाईन चिंहाँकन आदि करें ताकि आयोजन स्थल पर व्यवस्थित और अनुशासन के साथ मैराथन के सभी प्रतिभागी अपनी उपस्थिति दर्ज करें। सभी एक निर्धारित लाईन में ही बैठेंगे और मैराथन में भी निर्धारित स्वरूप में शामिल होंगे। इसके लिए सम्बन्धित विभाग द्वारा प्रत्येक 50 प्रतिभागियों पर एक प्रभारी नियुक्त किया जाये, जो उन प्रतिभागियों की मॉनिटरिंग आदि कार्य करे और मैराथन सफलता के साथ सम्पन्न हो। 

उन्होंने बताया की नमो मैराथन में प्रतिभागी बनने के लिए नमो ऐप या लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। उक्त रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी जनरेट होगा। मैराथन में प्रतिभागी बनने के लिए 7 बजे से पहले सिटी स्टेडियम पहुंचकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारीयों से सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इमरजेंसी हेतु एम्बुलेंस, फायरब्रिगेड आदि आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। 

बैठक पश्चात निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने समस्त विभाग अधिकारीयों के साथ आयोजन स्थल सिटी स्टेडियम और मैराथन के प्रस्तावित रूट का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

नमो मैराथन में शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि. सागर
शास. सी.एम.राइज उ.मा.वि. सागर
शास. मोराजी उ.मा.वि. सागर
शास. उ.मा.वि. बाद्यराज हिली सागर
शास. म.ल.बा.क. उ.मा.वि. क.2 सागर
एस.एच.ए.एस. उ.मा.वि. पुराना सदर सागर
शास. उ.मा.वि. गौरनगर सागर
शास. उ.मा.वि. रजाखेड़ी सागर
शास. हाईस्कूल गोपालगंज सागर
शास. पी.एम.श्री हाईस्कूल काकागंज सागर
सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल सागर
दीपक मेमोरियल सी.से. स्कूल रजाखेड़ी 
सेंटमेरी कान्वेंट स्कूल मकरोनिया सागर
वात्सल्य सी.से. स्कूल भीली कोटी सागर
टैगौर विद्या निकेतन गोपाल गंज सागर
तक्षशिला हाईस्कूल गोपालगंज सागर
जैन उ.मा.वि. सागर
 जैन पब्लिक स्कूल सागर
इम्मानुएल हि.मा. उ.मा.वि. 
इमैनुएल अंग्रेजी मा. उ.मा.वि. 
स्वीडिस मिशन उ.मा.वि. सागर
केम्ब्रिज हाईट्स स्कूल तिली रोड
ग्रेटमेन इंटर नेशनल स्कूल सागर
सनराईस पब्लिक स्कूल सागर
उत्कर्ष पब्लिक स्कूल सागर सहित अन्य के विधार्थियो द्वारा सहभागिता की जायेगी।

प्रस्तावित रूटः- सिटी स्टेडियम से काली तिराहा गोपालगंज, झंडा चौक, पीटीसी ग्राउंड, पहलवान बब्बा मंदिर जंक्शन, खेल परिसर, डिग्री कॉलेज चौराहा से होते हुए सिटी स्टेडियम पर समाप्त।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Post a Comment

0 Comments